गन हाउस और कार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार  कोर्ट में पेशकर लिया जायेगा पुलिस रिमांड पर 

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो  ( आदेश त्यागी )    पुलिस ने हाईवे पर कार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने पिछले दिनों कोहरे का फायदा उठाकर हाईवे पर कार लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। इसी गिरोह ने दिवाली के पास सिरसा से एक गन हाउस में भी सेंध लगाई थी। पुलिस इस गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इन दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी, ताकि इनसे अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। आरोपी अक्षय पुत्र देवेन्द्र निवासी प्रीतमपुरा व निखिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी रोहणी दिल्ली के रहने वाले है।
इन दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे पर कार लूट की कई वारदातों को अंजाम दे दिया था। इन्होंने दिवाली के पास सिरसा में एक गन हाउस से 5 बन्दूके लूट ली थी। इन्ही बन्दूकों की बदौलत उन्होंने लूट की कई वारदातों को अंजाम दे दिया था। पुलिस इन दोनों शातिर अपराधियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी, ताकि अन्य मामलों का खुलासा भी हो सके। जांच अधिकारी रामतीर्थ ने कहा कि पुलिस ने हाईवे पर कार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार  किया है। इस गिरोह ने पिछले दिनों हाईवे पर कोहरे का फायदा उठाकर कार लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। इसी गिरोह ने दिवाली के पास सिरसा से एक गन हाउस में भी सेंध लगाई थी, पुलिस इस गिरोह के तीन सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *