ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे दो बच्चे व मां झुलसी आग जलाते वक्त हुआ हादसा, तीनों की हालत गंभीर 

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ब्यूरो ( आदेश त्यागी )  गांव राई में किराए पर रहने वाले एक परिवार के सदस्य ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे थे। तभी एक 13 साल के बच्चे ने आग में कैमिकल डाल दिया। जिसमें दो बच्चे व मां झुलसी गई। घायलों को  तुंरत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
 परिवार के मुखिया कृष्ण ने बताया है कि घर में उसके बच्चे सूरज व वन्दना और उनकी मां पुष्पा ठंड से बचने के लिए आग जलाए हुए थे, ताकि ठंड से बचा जा सकें, लेकिन आग में कैमिकल डालने के कारण दो बच्चे और उनकी मां आग झुलस गए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर प्रकाश झा ने बताया है कि अस्पताल मेें दो बच्चे और एक महिला जली हुई आई थी। जिनमें से बच्ची बहुत ज्यादा जली हुई थी। जिसे गंभीर हालत के चलते खानपुर रेफर कर दिया गया है। वही महिला और एक बच्चे को भी इलाज के लिए खानपुर रेफर कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *