हर्षवर्धन मान बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

भिवानी, 25 अक्तूबर : दिवंगत किसान नेता ओमप्रकाश मान के बेटे हर्षवर्धन मान को भाजपा ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

प्रदेश संगठन ने हर्षवर्धन मान को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेवारी दी है। हर्षवर्धन मान को यह जिम्मेवारी सौंपे जाने पर उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, माननीय कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, शिक्षामंत्री माननीय रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी सहित पूरे भाजपा परिवार का धन्यवाद किया

। इस मौके पर हर्षवर्धन मान ने कहा कि उनके पिताजी ने बड़ी मजबूती के साथ जीवन पर्यंत किसानों के लिए संघर्ष किया। उनके जाने के बाद उनके परिवार, गांव व पूरे समाज ने उनको स्व. ओमप्रकाश मान का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया, जिसके बाद  संगठन ने  स्व. ओमप्रकाश मान द्वारा किए हुए संघर्ष का सम्मान किया है व उनके साथियों व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इतनी बड़ी जिमेवारी उन्हे सौंपी है।

उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को जनता के सहयोग से पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे व उनके पिता की तरह किसानों के विकास की बात को संगठन व सरकार के समक्ष रखते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *