राउंड-4: रुझान बले, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा ने जजपा के दिग्विजय चौटाला के मुकाबले बनाई 2038 की बढ़त

अपडेट्स:

 

  • 11.00 बजे: चाैथे राउंड में जजपा के दिग्विजय को 2217, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 6131 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1801 और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के विनोद आश्री को 511, इनेलो के उमेद सिंह रेड्‌ढू को 254 वोट मिले। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा ने 2038 की बढ़त बना ली।
  • 10.30 बजे: तीसरे राउंड में जजपा के दिग्विजय को 3334, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 2796 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1890 और विनोद आश्री को 893, इनेलो 395 वोट मिले। तीनों राउंड में कुल मिलाकर दिग्विजय 1876 से आगे हैं।
  • 10.00 बजे: दूसरे राउंड में जजपा के दिग्विजय को 4253, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 3719 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1754 और विनोद आश्री को 1045 वोट मिले। दोनों राउंड में कुल मिलाकर दिग्विजय 1368 से आगे हैं।
  • 9.30 बजे: पहला रुझान आया तो जजपा प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला भाजपा के कृष्ण से 804 वोट से आगे थे। बाकी बड़े चार उम्मीदवारों में की बात की जाए तो जजपा के दिग्विजय को 3639, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 2835 कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 2169 और विनोद आश्री को 705 वोट मिले।
  • 8.00 बजे: मतगणना शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला और जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय भी केंद्र के अंदर मौजूद थे।
  • 7.45 बजे: मतगणना शुरू होने से पहले इनेलो के प्रत्याशी उम्मेद रेडू की काउंटिंग केंद्र में पुलिस से नोकझोंक हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं अंदर गया तो पुलिसवालों ने बदतमीजी की। पुलिस ने कहा कि बाहर जाओ। मैं बाहर आ गया लेकिन अब मेरी पार्टी के एजेंट्स को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *