समाज उत्थान के लिए कार्य करने एवं कर्मचारियों व मजदूरों के प्रति अच्छा तालमेल बनाने ओर उनके प्रति अच्छी सोच रखने पर तरावड़ी की कपंनी एब्रो इंडिया को इकनोमिकस टाईम्स व ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिटयूट ने मिल के साल 2019 की देश की 25 सर्वश्रेष्ठ काम करने की जगहों में चुना गया। जानकारी देते हुए एब्रो इंडिया कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट दुनिया के 70 देशों में इस तरह की स्टडी करता है, जिसमें अच्छा कल्चर स्थापित करने वाली कंपनियों का चुनाव किया जाता है। इस चुनाव में कपंनी की कर्मचारियों के प्रति सोच, क्षमता, ईमानदारी, सहायता, ध्यान, निष्पक्षता, न्याय व समाज के उत्थान के लिए कार्य व टीम वर्क आदि विषयों का आंकलन किया जाता है।
तरावड़ी एब्रो इंडिया कंपनी में भी इसी तरह का आंकलन हुआ था, जिसके आधार पर एब्रो इंडिया तरावड़ी को भी व ग्रेट प्लेस टू वर्क अवार्ड से नवाजा गया। यशपाल सिंह ने बताया कि कपंनी को इस तरह का अवार्ड मिलना न सिर्फ प्रदेश के लिए सम्मान की बात है, बल्कि इससे कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों में भी उत्साह का संचार हुआ है। उन्होने बताया कि एब्रो इंडिया की इंडियन मैनेजमेंट और एब्रो ग्रुप के स्पेन हेड ऑफिस से भी इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई मिली है। स्पेन स्थित मुख्य कार्यालय ने पूरी टीम को बधाई भेजने के साथ-साथ इस उपलब्धि पर एब्रो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जे.पी लबोर्डे भी काफी उत्साहहित हुए है।
उन्होंने कहा कि हम एक हर दम सिखने वाली कंपनी है तथा इस सिद्धांत से काम करते हैं कि कंपनी का प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिंदगी का बेहतरीन काम करे व काम करते हुस खुद पर भी गर्व महसूस करें। एब्रो इंडिया तरावड़ी के संसाधन अधिकारी यशपाल सिंह ने कपंनी के सभी कर्मचारियों को को कंपनी का सबसे बड़ा सेट बताया। उन्होने महान कल्चर को बिजेनस ग्रोथ का सबसे स्टिक फार्मूला माना। उन्होंने कहा की हर कर्मचारी खुशी-खुशी अपने सपनो को पूरा करें, यही एब्रो इंडिया का उदेशय है।