कुछ अलग होगी पहलवानों की शादी: पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट 25 को लेंगे फेरे, बिना बैंड-बाजा बारात; सगाई भी नहीं होगी

10 नवंबर (इंडिया की दहाड़ ब्यूरो) अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों पहलवानों और उनके परिजनों ने सादगी से शादी करने का फैसला किया है। शादी बिल्कुल सिंपल तरीके से होगी। शादी की सभी रस्में साधारण तरीके से निभाई जाएंगी। कार्यक्रम में दोनों परिवार के 20-20 लोग ही शामिल होंगे। बारात भी नहीं निकाली जाएगी।

बजरंग पूनिया अपनी शादी में सिर्फ एक रुपए दहेज लेंगे। वे दहेज के सख्त खिलाफ हैं, इसलिए उन्होंने दहेज न लेने की बात कही है। वहीं, शादी में सात नहीं आठ फेरे लिए जाएंगे। 8वां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम का होगा। पहले अलग से समारोह में सगाई किए जाने की योजना थी, लेकिन अब वह भी नहीं होगा। शादी वाले दिन ही संगीता के घर सगाई की रस्में होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *