सुमिता डुडेजा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

भाजपा नेत्री श्रीमती सुमिता बजाज डुडेजा को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान सुमित्रा चौहान

ने प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आंमत्रित सदस्य मनोनीत किया है। सुमिता बजाज डुडेजा भिवानी से

पहली भाजपा नेत्री है, जिनको यह सम्मान मिला है। उन्होने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल,

भाजपा के प्रदेश प्रधान ओम प्रकाया धनखड़, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान सुमित्रा चौहान, विधायक

घनश्याम सर्राफ, जिला प्रधान शंकर धूपड़़ और महिला मोर्चा की जिला प्रधान बबीता तंवर का आभार

व्यक्त किया है।

उन्होने कहा है कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वें पूरी निष्ठा से निभायेंगी।

उन्होने कहा कि भाजपा ही महिलाओं की हितैषी पार्टी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में महिलाओं

के विकास और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं प्रारम्भ की हैं। उनका प्रयास होगा कि भाजपा के साथ

अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएं। इसके लिए वें अपनी प्रदेश प्रधान सुमित्रा चौहान से दिशा

निर्देश प्राप्त करेगी। सुमिता ने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचारधारा है।

इसीलिए पार्टी में काम करने वाले हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *