देश की एकता व अखंडता को कायम रखना जरूरी: सावित्री यादव

 हनुमान ढाणी स्थित विवेकानंद हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के एनएसएस, स्काउट और सांस्कृतिक गतिविधि से जुड़े कलाकार विद्यार्थियों ने अनेक देशभक्ति कार्यक्रम व संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर गणतंत्र दिवस मनाया और उन देशभक्तों व महान पुरुषों को याद किया जिनकी बदौलत से आजाद भारत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व विवेकानंद हाई स्कूल की संचालिका सावित्री यादव ने राष्ट्रध्वज रोहण किया और उपस्थित स्काउट ,एन एस एस व सांस्कृतिक  कलाकारो को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस से देश भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और यह दिन एक के संकल्प और विकास का दिन होता है। आजादी के बाद हमारे भारत देश में विकास की गति में कितनी बढ़ोतरी की है । उसका गुणगान किया जाता है तथा गणतंत्र दिवस पर उन देशभक्तों व महान पुरुषों को भी याद किया जाता है जिनके त्याग और बलिदान से भारत देश गुलामी से आजादी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर शिक्षाविद धर्म सिंह ,स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कर्मी सुभाष यादव एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि देशभक्तों के त्याग और बलिदान की बदौलत से आज हिंदुस्तान दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनता जा रहा है और यह तभी संभव हुआ कि समय-समय पर हमारे देश भक्तों व आजादी के वीर सिपाहियों ने देश को मजबूत किया। इसलिए हमें गणतंत्र दिवस पर देश की एकता और अखंडता का संकल्प लेना चाहिए। देश भक्ति कार्यक्रम में कलाकारों एवं शिक्षक सभी ने झूमते हुए राष्ट्रध्वज व देशभक्तों को सम्मान दिया।
 इस अवसर पर शिक्षाविद धर्मसिंह , सुमित्रा देवी ,सरला देवी, बबीता ,कविता, सुनैना ,सुभाष देवी ,कविता ,अनीता सैनी, उर्मिला सैनी ,मधु देवी ,अंजू देवी ,कुमारी सोनिया,कुमारी निशा सैनी,रामा देवी , मैमो देवी, सीमा देवी ,मास्टर सुनील सैनी, मास्टर रिंकू ,समाजसेवी अशोक कुमार भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति गणतंत्र दिवस में शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *