आर्य कॉलेज की छात्रा कीर्ति का यूथ एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए इंडिया की टीम में हुआ चयन

आर्य कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति ने भुवनेश्वर के आईआईटी विश्वविद्यालय में 21-22 अप्रैल को आयोजित यूथ एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चयन हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ.राजेश टूर्ण, कोच राजेन्द्र देशवाल व सचिन को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही प्राचार्य ने कीर्ति के दादा ईसम सिंह व कोच बिजेंद्र रावल को बधाई दी।

आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी और कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्र और छात्राएं केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी राज्य में ही नहीं अपितु देश और विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कीर्ति का भुवनेश्वर के केआईआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ एशियन वालीबाल चैंपियनशिप के ट्रायल में अंडर 20 की भारतीय टीम में चयन हुआ है। जो कि हमारे कॉलेज के साथ-साथ हरियाणा राज्य के लिए भी बहुत गर्व की बात हैं।

इस अवसर पर प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ.राजेश टूर्ण, कोच राजेन्द्र देशवाल व सचिन सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *