विकास यात्रा ने संस्कृति एवं सभ्यता के साथ जनकल्याणकारी नीतियों का किया प्रचार-प्रसार -हरियाणा की संस्कृति को समर्पित विकास यात्रा का अतिरिक्त उपायुक्त  ने किया स्वागत

DPR_0007
गोहाना (सोनीपत) ( अमित त्यागी ) हरियाणा की गौरवमयी संस्कृति एवं सभ्यता के साथ प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करती आ रही राज्य स्तरीय विकास यात्रा बुधवार को सोनीपत जिले में पहुंची, जिसका खेड़ा-खेड़ी गांव (गोहाना) में अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से प्रदेशवासियों को राज्य की समृद्धशाली संस्कृति से रू-ब-रू होने का सुनहरी अवसर मिल रहा है।
हरियाणा की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में गुरुग्राम से 6 नवंबर को हरियाणा राज्य विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजर रही है। आज सुबह करीब 11:00 बजे राज्य विकास यात्रा ने जींद से गोहाना जिले के खेड़ा-खेड़ी गांव की सीमा से सोनीपत जिले में प्रवेश किया। यहां अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा व डीएसपी राजीव देशवाल ने विकास यात्रा का स्वागत करते हुए हरी झंडी दिखाकर जिले की ओर प्रस्थान कराया।
सोनीपत-गोहाना रोड से होकर विकास यात्रा दोपहर के वक्त मोहाना पहुंची। पुलिस लाइन व लघु सचिवालय के सामने से होकर विकास यात्रा सुभाष स्टेडियम के समक्ष से ककरोई चौक से फ्लाईओवर पर चढ़ी। जिसके बाद विकास यात्रा गीता भवन चौक से होकर बस अड्डे के सामने से होते हुए गांधी चौक और सेक्टर-14 की मार्केट के सामने से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची। यहां से विकास यात्रा मुरथल रोड से होते हुए दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल पहुंची।
इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने जानकारी दी कि राज्य विकास रथ यात्रा गुरूग्राम से शुरू होकर फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी,  नारनौल, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सिरसा तथा फतेहाबाद होते हुए जींद के रास्ते सोनीपत में पहुंची है। विकास यात्रा में करीब 62 महिला-पुरुष कलाकार हैं।  विकास यात्रा के जरिये बेटी बचाओ-बेटी पढाओ तथा स्वच्छ भारत सरीखे अभियानों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आम जनमानस का जुड़ाव हो रहा है। साथ ही डिजिटल इंडिया, ई-ग्राम सचिवालय, कॉमन सर्विस सेंंटर, स्वास्थ्य सेवा, हरियाणवी संस्कृति आदि की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि विकास यात्रा का रात्रि ठहराव सोनीपत में रहेगा। इस दौरान जीवीएम गल्र्स कालेज में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। आगामी दिवस 24 नवंबर को विकास रथ यात्रा सोनीपत से वाया मुरथल रोड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 से होकर समालखा उपमंडल के गांव हलदाना की सीमा से पानीपत जिले में प्रवेश करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *