कोहरे ने रोकी जिंदगी की रफ्तार वीरवार सुबह घने कोहरे की फैली चादर

8 snp-3
गन्नौर ( आदेश त्यागी ) गन्नौर, ज्यों ही सर्दी बढ़ रही है, घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार को रोक दिया है। सबसे ज्यादा कोहरे का असर सडक़ों पर वाहन चालकों पर दिख रहा है। चालकों को वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। वाहन सडक़ों पर रेंग-रेंग कर चल रहे है। लोगो की दिनचर्या पर भी कोहरे का अधिक असर दिखाई दे रहा है। शहर में कोहरे के कारण जहां दुकानदार देर से अपनी दुकानें को खोल रहे है। वहीं शाम को जल्दी बंद कर अपने घर लौट रहे है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है। वहीं घना कोहरा किसानों के लिए वरदान भी साबित होगा।
वहीं दूसरी ओर अगर तापमान ज्यादा नीचे चला गया और पाला जमने लगा तो सब्जियों की फसल खराब होने का अंदेशा रहेगा। एक और किसान जहां खुश दिखाई दे रहे है। वही दुकानदार थोड़ा परेशान भी है, क्योंकि ज्यादा सर्दी के चलते ग्राहक कम आ रहे है। लोग ठंड दूर करने के गर्म पेय पदार्थ, मूंगफली, सूप, चाय आदि का इस्तेमाल कर रहे है। कृषि विभाग के एसडीओं डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा का कहना है कि कोहरा पडऩा शुरु हुआ है। जो फसलों के लिए एक वरदान साबित होगा। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतना ही गेहूं की पैदावार बड़ेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *