करनालअंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सैक्टर-12 के मैदान में लगाई गई विशाल प्रदर्शनी में स्टाल न० 56 व 57

करनाल दहाड़ न्यूज़  (20161209_112118 (1) रमा ) अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सैक्टर-12 के मैदान में लगाई गई विशाल प्रदर्शनी      में स्टाल न० 56 व 57 पर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से हरियाणा सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, स्वर्ण जयंती वर्ष तथा सरस्वती हैरीटेज के बारे में मेले में पहुंचने वाले दर्शकों कों को प्रचार साहित्य वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की विकास गाथा को दर्शाने वाले भिन्न-भिन्न विभागों के  करीब 32 बड़े-बड़े  हॉर्डिंग्स/बैनरों पर लिखी जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शक गहन रूची लेकर पढ़ रहे हैं और देख रहे हैं।
प्रदर्शनी में लगाए गए होर्डिंगों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम, जोकि कुरूक्षेत्र की पावन धरा पर चल रहा है के बारे में भी दर्शाया गया है। होर्डिंगों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी का चित्र भी शोभायमान है । विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले दर्शक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी का भी  अवलोकन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं क्योंकि प्रदर्शनी में प्रत्येक विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध है। लोगों का मानना है कि अधिकांश व्यक्ति सूचना के अभाव में भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं लेकिन वर्तमान हरियाणा सरकार द्वारा दो वर्ष के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीता जयंती जैसे समारोह में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाने का जो तरीका ढूंढा है वह अपने आप में सराहनीय कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *