पूर्व विधायक की पुत्रवधू ने तहसीलदार पर लगाया दुराचार का आरोप जालसाजी कर जमीन हड़पने का भी लगाया आरोप, 9 व्यक्ति नामजद पुलिस ने मामले में शुरू की जांच

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ( आदेश त्यागी )  सोनीपत के पूर्व कांग्रेसी विधायक देवराज दीवान की पुत्रवधू की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने सोनीपत के तत्कालीन तहसीलदार पर भी दुराचार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  पूर्व विधायक और हाल के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे देवराज दीवान के बड़े बेटे स्वर्गीय राकेश दीवान की पत्नी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर तहसीलदार विकास, जेवेन्द्र और कमल, मनोज, पंकज, पवन, राकेश त्यागी, राजबीर, राजपाल पर विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि तत्कालीन तहसीलदार विकास ने उसके साथ दुराचार किया। वहीं अन्य ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर उसकी जमीन हड़प ली। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी 328, 342, 506, 384,120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में सोनीपत एसपी अश्विन ने बताया कि हमे कल एक महिला ने अपने साथ बलात्कार की शिकायत दी थी, जिसमें सात से आठ लोगो के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक तहसीलदार भी शामिल है। इस मामले में तफ्तीश जारी है, और अगस्त माह में हुए इसी मामले से जुड़ी शिकायत के आधार पर भी कार्यवाही की जायेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *