नंबर को लेकर बैंक के सामने उलझी महिलाएं 

सोनीपत इंडिया की दहाड़,  ( आदेश त्यागी ) :14Snp-3 नोटबंदी के बाद पैसों का लेनदेन करने के लिए बैंकों के सामने लगी लंबी लाइन अब झगड़ा स्थल बनता जा रहा है। आए दिन बैंकों के सामने नंबर को लेकर कभी व्यक्ति तो कभी महिलाएं लड़ती-झगड़ती दिखाई देने लगी है। ऐसा ही मामला बुधवार को शहर के सिविल मार्ग स्थित पीएनबी बैंक की मुख्य शाखा में देखने को मिला, जहां पर विवाद हो गया। बैंक के सामने नंबर को लेकर दो महिलाएं आपस में झगड़ पड़ी। शाखा में अंदर घुसने को लेकर इन महिलाओं के बीच हंगामा छीड़ गया ओर मारपीट तक की नौबत आने ही वाली थी कि पुलिस कर्मी ने पहुंच कर महिलाओं को अलग करवाया। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में नोट बदलवाने व खातों से कैश निकलवाने के लिए यहां बुधवार सुबह भी बड़ी लाइन लग गई थी। करीब साढ़े 11 बजे दो महिलाओं के बीच अचानक शाखा के अंदर जाने को लेकर विवाद छीड़ गया। दोनों एक दूसरे को धक्का देकर पहले अंदर जाने की कोशिश कर रही थी। इसी बात को लेकर महिलाओं में थप्पड़ भी चलते नजर आए। हंगामा बढ़ा तो बैंक स्टाफ व पुलिस कर्मी बाहर की तरफ आए। पुलिस कर्मी ने दोनों महिलाओं को समझाया जिसके बाद महिलाएं शांत हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *