बीपीएस अस्पताल के हड़ताल पर गए लगभग सात सौ कर्मचारी  अस्पताल में मरीजों को भी परेशानी 

सोनीपत इंडिया की दहाड़ ,( आदेश त्यागी )    21 snp-5 गांव खानपुर कलां स्थिति बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठेके पर लगे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल शुरु कर दी। कर्मचारियों की मांग है कि उनका दो माह का वेतन बकाया है। सर्व कर्मचारी संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष आंनद शर्मा ने कहा कि जो भी कर्मचारी अपने वेतन या अन्य किसी समस्या को लेकर आवाज उठाता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। पीएफ के नाम पर भी उन्हें बहुत कम राशि मिलती है। ईएसआई के तहत जो राशि उनके खातों से काटी जाती है उसकी भी सुविधा उन्हें नहीं मिलती। शर्मा ने कहा कि मार्च माह से जो अनुबंध आधार लागू किया गया था उसके तहत कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से कर्मचारियों का शोषण कर रहे है। इस मौके पर राजेश सिवाना, विक्की, रविंद्र, विनोद, पवन शर्मा, सुशीला, सीमा, रेखा आदि के अलावा सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
मरीजों को हुई परेशानी
अस्पताल के अंदर ठेके पर लगभग सात सौ कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है। एक साथ कामकाज छोड़ कर सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों को समय पर दवाईयों के अलावा अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाई। ऐसे में मरीज भटकते नजर आए।
महिला कर्मियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अस्पताल के निदेशक से मिलने का फैसला लिया ओर वह निदेशक से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निदेशक कार्यालय के बाहर मौजूद कर्मचारी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया ओर उनके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत खानपुर कलां महिला थाना में भी की।
एमएस पूनिया पहुंचे कर्मचारियों के बीच
हड़ताल पर गए कर्मचारियों के बीच अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट एमएस पूनिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों ने उन्होंने बातचीत की है। ठेकेदार से संपर्क करना चाहा लेकिन उसे बातचीत नहीं हो पाई। दो दिन के अंदर उनका वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *