लिटल एंजल्स स्कूल में क्रिसमस पर धूम

 सोनीपत इंडिया की दहाड़ , ( आदेश त्यागी )       24 snp-2 लिटल एंजल्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल, उप-प्रधानाचार्या प्रोमिला सहगल मुख्याध्यापिका गीता अरोड़ा, सोनिया आर्य मैमोरियल इंक्ल्यूजिव स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया अरोड़ा व स्कूल एडवाइजऱ आषा कपूर उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय को बड़े ही आकर्षक व खूबसूरत ढंग से सजाया गया। छात्रों को यीशु मसीह के जीवन व उनके चरित्र की विस्तृत जानकारी दी गई। यीशु मसीह के जीवन व उनकी शिक्षाओं को आकर्षक चित्रों के द्वारा सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। नन्हें छात्र नन्हीं परियों व सांटा क्लॉज की आकर्षक वेशभूषा में संाटा क्लॉज ने सभी बच्चों को टोफियां व तोहफे बांटे। विद्यालय के प्रांगण को क्रिसमस ट्री से सजाया गया। इस अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत हुआ।  छात्रों ने यीशु मसीह के जीवन पर केरल गाए व मनमोहक नृत्य से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यीशु मसीह के जीवन पर गाए कैरल ने उनकी शिक्षाओं को याद दिला दिया। इस अवसर पर सोनिया आर्य मैमोरियल इंक्ल्यूजिव स्कूल के बच्चों ने एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। क्रिसमस का यह पर्व सभी छात्रों के लिए खुशियां लेकर आया। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल व मुख्य अध्यापिका गीता अरोड़ा ने सभी छात्रों को क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके आने वाले जीवन के लिए मंगलमय कामना की। उन्होंने कहा कि हमें यीशु मसीह के जीवन व उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में लाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे हम एक अच्छे नागरिक बन सकें। वहीं दूसरी तरफ रेणू विद्या मन्दिर बहालगढ़ में क्रिसमस डे मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस में कार्यरत मुख्य निरीक्षक राकेश दुहन ने बच्चों के साथ क्रिसमस डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्राचार्य देवानन्द पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर राकेश दुहन ने कहा कि कोई बच्चा अपने आप को कमजोर ना समझे सभी दिव्यांग बच्चों में अलग से कोई ना कोई खुबी होती है। देवानन्द पाण्डेय ने क्रिसमस डे का महत्व बताया। इस अवसर पर कॉलेज समन्वयक इन्दू राणा, स्कूल प्रबंधक जसबीर सिंह, सुरेश कुमार, लीना, बिजेन्द्र सिंह, रोहताश, पूनम, काजल, विकास, वकास खान, माधुरी दीक्षित आदि मौजूद रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *