जगदीश बने किसान कांग्रेस के पानीपत जिला उपाध्यक्ष

पानीपत। किसान कांग्रेस हरियाणा के चेयरमैन धर्मबीर कोलेखा ने पानीपत जिला में कि

सान कांग्रेस की गतिविधियों को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए पानीपत जिला के गांव आदियाना निवासी एवं कांग्रेस नेता जगदीश को किसान कांग्रेस का पानीपत जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जगदीश ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के चेयरमैन धर्मबीर कोलेखा व पानीपत जिला के प्रधान राजेश बडौली का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पानीपत जिला प्रधान राजेश बडौली के साथ मिलकर जिला में किसानों की समस्याओं व मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। वहीं किसान कांग्रेस के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे का काम किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *