शिक्षक रत्न एवं सर्वश्रेष्ठ चित्रांकन हेतु पुरस्कृत

शिक्षक रत्न एवं सर्वश्रेष्ठ चित्रांकन हेतु पुरस्कृत

उत्तर भारत के इनर व्हील क्लबों की इंटर डिस्ट्रिक्ट न्यूज़लैटर कवर-पेज थीम प्रतियोगिता में पहला स्थान पानीपत इन्नर व्हील क्लब मिडटाउन की सम्पादिका डॉ. अनु कालरा ने हासिल किया है ! उन्होंने उत्तर भारत के 8 इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्स में से एक डिस्ट्रिक्ट 308 के माध्यम से पानीपत का प्रतिनिधित्व किया जिसका परिणाम कल लखनऊ में निकाला गया जिसमें उत्तर भारत के 8 इनर व्हील जिलों के 56 इनर व्हील क्लबों ने भाग लिया। क्लब की प्रधान प्रियंका दुआ व चार्टर प्रधान कंचन सागर ने डॉ अनु को उनकी इस शानदार उपलब्धि द्वारा मिडटाउन क्लब का नाम रोशन करने हेतु बधाई दी और आशा कि वह इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की सक्रिय सदस्य बनकर अपने सामाजिक जीवन में दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों को छुएगी।

वहीं डॉ अनु कालड़ा को डी ए वी थर्मल स्कूल पानीपत के कला विभाग की अध्यक्षा के रूप में
प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नारी तू नारायणी उत्थान समिति द्वारा अपने सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2022 के शिक्षक रत्न अवार्ड से भी पुस्कृत किया गया। यह समारोह आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत में आयोजित किया गया जिसमें
उन शिक्षकों को जिन्होंने शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्य मे अहम भूमिका निभाई सम्मानित किया गया | उपस्थित शिक्षकों ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान हेतु शपथ भी ली | सुप्रसिद्ध समाजसेवी हरपाल ढांडा , ए डी सी पानीपत , वीना हुड्डा , चांद भाटिया , भीम चोपड़ा ने मुख्य अथितियों के रूप में व नारी तू नारायणी की अध्यक्षा सविता आर्या रही ने सयोंजक के रूप में कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थित देकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी | डॉ अनु कालड़ा जिन्होंने पहले भी अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय , राज्यस्तरीय पर सम्मानित हो कर जिले का नाम रोशन किया है, ने इस पुरस्कार का श्रेय अपनी कर्मस्थली डी ए वी थर्मल को प्रदान किया व पुरुस्कार के लिए सविता आर्या व कंचन सागर जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *