सोनीपत में सामने आया इंसानियत को शर्मशार करने का मामला सातवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा से दुराचार कर फेंका घर के पास पुलिस ने मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू की

सोनीपत( आदेश त्यागी घसौली )  जिले में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आएं दिन कोई ना कोई वारदात सामने आ रही है। चाहे वह हत्या से जुड़ी हो, या फिर महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार से जुड़े मामले। ताजा मामला सोनीपत के मयूर विहार का है। जहां एक सातवीं कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग लडक़ी को कार सवार ने पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दुराचार कर उसे घर के पास फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की सूचना के बाद महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने भी सामान्य अस्पताल में पहुंचकर लडक़ी का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति का जल्द पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
सोनीपत शहर के मयूर विहार में एक 11 साल की नाबालिग लडक़ी के साथ दुराचार का घिनोना कृत्य हुआ है। मूलरूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मयूर विहार में किराए पर रहता है। उसकी 11 वर्षीय बेटी वीरवार को स्कूल गई थी। स्कूल से लौटने के बाद वह अपने छोटे भाई की तलाश में एक गली में आ गई। इसी दौरान एक कार सवार व्यक्ति ने लडक़ी का अपहरण कर उसे कार में डाल लिया और गोहाना की तरफ फरार हो गया। आरोपी ने गांव बड़वासनी के पास लडक़ी से कार में ही दुराचार किया और बाद में उसे कालोनी के पास छोडक़र भाग निकला। बच्ची की हालत गंभीर होने से वह बेसुध अवस्था में थी। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया, जिस पर बच्ची को तुरंत सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके साथ दुराचार किए जाने की पुष्टि की। मामले की सूचना के बाद पहुंची सदर थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले की जांच कर रहे सिटी एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि मयूर विहार में लडक़ी के साथ दुराचार हुआ है। इस मामले में परिजनों के बयान पर धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने लडक़ी का अपहरण किए जाने के स्थल से सीसीटीवी फुटेज ली है। पुलिस ने वहां एक नर्सिंगहोम व शिक्षण संस्थान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज ली। बताया जा रहा है कि उसमें कार के साथ आरोपी मासूम को उठाते हुए दिखाई दे रहा है। यह पुलिस के लिए काफी मददगार हो सकता है। मासूम लडक़ी से दुष्कर्म किए जाने की सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांचाल सामान्य अस्पताल पहुंची। उन्होंने लडक़ी का हालचाल जानने के साथ ही पुलिस को भी मामले में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी का जल्द पता लगाएं, ताकि उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *