स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान I

पानीपत अमित जैन

स्थानीय आई० बी० पीजी कॉलेज में एन. एस. एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में“स्वच्छता  ही सेवा”अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा निदान अभियान चलाया गया |

अभियान में कॉलेज के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया | प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा की भारत में प्रत्येक वर्ष 1 करोड़ 40 लाख टन प्लास्टिक का प्रयोग करते है |

जिसका हम एक बार प्रयोग करने के बाद कचरे में फैंक देते है जिसमें मुख्य रूप से पॉलिथीन,प्लास्टिक बोतले आदि शामिल है|जिसको कई बार आवारा गोवंश या अन्य पशु और जीव जंतु द्वारा खाया जाने पर उनकी मृत्यु का कारण बनता है | प्लास्टिक को जलने से मिथेन जैसी भयंकर गैसे निकलती है जो कि वायु प्रदुषण फैलाती हैं |जिससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारी होती है |

प्राचार्य ने इस अभियान में 2 घंटे श्रम दान करके सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान के प्रति उत्साहित करने में योगदान दिया कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोगेश ने विद्यार्थियों को बताया कि  पॉलिथीन पर्यावरण है।

यदि हम इसे धरती में भी दबाते हैं तो यह कई वर्षों तक गलती नहीं है।और जमीन को भी बंजर बना देती है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर निशा,प्रो. पवन कुमार नरूला, प्रो.सुरेंद्र कुमार आदि अध्यापक गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *