मोरनी में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पंचकूला के मोरनी में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में भाजपा नेता व होटल मालिक महेंद्र सिंह सहित 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर होटल मैनेजर को मौके पर गिरफ्तार किया और दो लड़कियों को छुड़ाया है। पंचकूला सपी ACP राजकुमार और युवतियों के बयान पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर किया मामला दर्ज।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला पुलिस को मोरनी इलाके में गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर पूरे मामले का भंड़ाफोड़ किया है। वहीं ACP राजकुमार की शिकायत पर होटल के मालिक महेंद्र सिंह, मैनेजर ईशम सिंह, सप्लायर हरजीत सिंह और मनी के ख़िलाफ़ केस दर्ज। पंचकूला की जिला अदालत में आरोपी मैनेजर को पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपित मैनेजर से रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वो लड़कियों को कहां से लेकर आता था और साथ ही उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। अभी इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने बाकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *