हरियाणा में लाठीचार्ज के बाद किसानों से बातचीत के लिए भाजपा ने बनाई सांसदों की कमेटी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज उचित नहीं था। मामला संवाद से सुलझेगा विवाद से नहीं। यह किसान आंदोलन नहीं है कांग्रेस प्रायोजित आंदोलन है। किसानों के बहाने कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। वहीं उन्होंने किसानों से संवाद के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने तीन सांसदों की कमेटी बनाई है। इस कमेटी में भिवानी के सांसद धर्मबीर, कुरुक्षेत्र से नायाब सैनी और हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह शामिल है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा तीन सांसदों की कमेटी किसानों से अध्यादेशों पर सुझाव लेगी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को भी किसानों के साथ संवाद के लिए लगाया है।

मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों रहे लोगों को भी किसानो के बीच जाकर सुझाव लेने के निर्देश दिए है। वहीं धनखड़ ने सरकार से भी कहा कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों से संवाद और सुझाव के लिए किसानों के बीच भेजे अध्यादेशों पर पॉइंट वाइज सुझाव किसान दें। धनखड़ ने कहा अध्यादेशों पर कानून बनना अभी बाकी, इसलिए सुझाव दें किसान दें। धनखड़ ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने ने कहा कुछ लोगों को खासतौर से कांग्रेस को महामारी की बजाय राजनीति की चिंता ज्यादा है। दीपेन्द्र करोना से ग्रसित है। हमारे, सीएम, बिजली मंत्री कृषिमंत्री, शिक्षा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष व अनेक सासंद व विधायक करोना से जूझे है पर कांग्रेसियो के लिये प्रदर्शन व राजनीति जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *