कैंप के तीसरे दिन बेस्ट कैडेट्स को मैडल देकर किया गया समानित

पानीपत

आर्य कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स को ए सर्टिफिकेट देकर समानित किया गया

आर्य पी.जी. कॉलेज में १२ हरियाणा एन.सी.सी बटालियन सोनीपत के निर्देशानुसार वार्षिक ट्रेनिंग कैंप सी.टी.सी.

के तीसरे दिन लेफटिनेंट कर्नल अनुज मान ने शिरकत की और एन.सी.सी. कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।

अनुज मान ने बेस्ट कैडेट्स को सेर्टिफिकेट देकर समानित किया।

कैंप के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ. विजय सिंह,

लेफटिनेंट कर्नल अनुज मान को शुभकामनाएं दी और सभी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि इस तरह के कैंपों के आयोजनों से कैडेट्स को नया सीखने का अवसर मिलता है

व देश के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

कॉलेज एन.सी.सी इकाई के समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि कैंप में कर्नल अनुज मान द्वारा

सभी बेस्ट कैडेट्स को मैडल और सर्टिफिकेट देकर समानित किया जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *