43 वे कुरुक्षेत्र विश्विधालय जोनल यूथ फेस्टिवल में एसडी पीजी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

आर्य महाविधालय पानीपत में 9 से 11 फरवरी तक चले कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित 43वे च्च्करनाल जोन – यूथ फेस्टिवलज्ज् में एसडी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओ ने जानदार प्रदर्शन के बल पर चार रिकोमेंडेड और बारह कोमेंडेड के बूते पर न सिर्फ ओवर-आल कोमेंडेड प्रथम ट्राफी पर कब्ज़ा किया बल्कि अपने ह्रदय स्पर्शी प्रदर्शन से दर्शकों का मन भी जीत लिया|

आज जब सभी प्रतिभागी कॉलेज पहुंचे तो एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल, पूर्व-प्रधान डॉ एसएन गुप्ता, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, स्टाफ सदस्यों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विजेताओं का जोरदार एवं शानदार स्वागत किया| एसडी कॉलेज गत लगातार नौं वर्षों से यूथ फेस्टिवल में अपनी धाक जमाये हुए है और इस बार भी कॉलेज के प्रतिभागियो का प्रदर्शन उच्च कोटी का रहा जिसमे उन्होनें मुख्य और सर्वपरिचर्चित विधाओं में अन्य सभी कालेजो को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया और दर्शको की खूब वाहवाही बटोरी|

विदित रहे की यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है और जिन प्रतिस्पर्धाओं में एसडी पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान पाया है उनको यूथ फेस्टिवल में विशेष महत्व प्राप्त है और ये विधाए ही आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जाती है. अब इन विजेता प्रतिभागियों को कुरुक्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक रत्नावली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो प्रदेश और कॉलेज के लिए सम्मान की बात है|

कॉलेज की टीम ने जहाँ कोरियोग्राफी, हरियाणवी सोलो डांस (मेल), वन एक्ट प्ले और वेस्टर्न वोकल सोलो में प्रथम स्थान हासिल किया वंही हरियाणवी सोलो डांस (फीमेल), पॉप सोंग हरियाणवी, रसिया नृत्य, ग्रुप डांस जनरल, ग्रुप डांस हरियाणवी, संस्कृत नाटक, हिंदी नाटक, मिमिक्री, ग्रुप सोंग वेस्टर्न, फोक सोंग हरियाणवी (सोलो), फोक इंस्ट्रुमेंटल (सोलो) और सांग में कमेंडेड पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *