अवैध होर्डिंग्स पर निगम की सख्ती, अब तक उतारे तीन हजार से भी ज्यादा अवैध होर्डिंग्स !!

 

नगर निगम ने एक बार फिर पानीपत शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त धरातल पर उतरे और शहर की सभी सड़कों पर लगे हुए अवैध होर्डिंग्स को हटवाया। इसके साथ ही अधिकारियों ने नगर निगम के एरिया टाउन प्लानर योगेश तोमर व जेई विक्रम राणा को भी साथ लिया।बता दें कि टीम ने सबसे पहले मॉडल टाउन और इसके बाद सेक्टर 29 से अवैध होर्डिंग्स उतारे। वहीं, ये अभियान दोपहर 12 बजे से चला और शाम को तीन बजे पूरा हुआ। इस दौरान निगम की टीम ने शहर से लगभग 100 अवैध होर्डिंग तथा बैनर उतरवाएं।

निगम ने अब तक उतरवाएं तीन हजार से भी ज्यादा अवैध होर्डिंग्स

निगम अब शहर को अवैध होर्डिंग्स व बैनरों से मुक्त कर रहा है। जिसे लेकर निगम ने पिछले डेढ़ महीने से लगातार अभियान चलाए हुए हैं। 20 सितंबर से लेकर अब तक सप्ताह में तीन बार अभियान चलाए गए है, जिसमें अवैध होर्डिंग, बैनर और यूनिपोल से लेकर दुकानों पर लगे थर्ड पार्टी विज्ञापनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पता चला है कि निगम ने शहर से अब तक तीन हजार से भी ज्यादा अवैध विज्ञापनों को उतरवाने का काम किया है, जबकि होर्डिंगों की संख्या हजारों में रही है !!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *