सीएम का पानीपत में आज तीसरा दौरा, समालखा के RSS केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का करेंगें शुभारंभ !!

Haryana Cm Manohar Lal Reached The Rss Program Organized In Panipat Samalkha | Haryana Politics: संघ की शरण में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा चुनावों में तीसरी बार जीत के

हरियाणा सीएम मनोहर लाल का आज पानीपत 10वें दिन में तीसरा चक्कर है। बता दें कि आज से भाजपा के विधानसभा विस्तारकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समालखा के पट्टीकल्याणा स्थिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सेवा साधना केंद्र में शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विचारों के साथ दोपहर 12 बजे होगा। इसी के साथ इस शिविर में हरियाणा सभी 90 विधानसभा के भाजपा के विस्तारक भाग ले रहे हैं। इसमें पहले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय भी विस्तारकों का मार्गदर्शन करेंगे। शाम को केंद्रीय विस्तारक योजना सह-संयोजक राजकुमार शर्मा, प्रदेश IT सेल के प्रभारी अरुण यादव तथा प्रमुख आदित्य चावला भी विस्तारकों को संबोधित करेंगे।

संगठन मंत्री फनिंदरनाथ शर्मा के संबोधन से होगा दो दिवसीय शिविर का समापन
इसके बाद 30 नवंबर यानी दूसरे दिन हरियाणा के भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव संबोधित करेंगे। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ के विचारों के साथ दूसरे दिन का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। वहीं,  संगठन मंत्री फनिंदरनाथ शर्मा के संबोधन से इस दो दिवसीय शिविर का समापन होगा।

 सीएम का पानीपत में १० दिन में तीसरा दौरा
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी 30 नवंबर को पानीपत आ रहे हैं। जिनका सम्मान समारोह शहरी विधानसभा स्थित सनोली रोड सब्जी मंडी में रखा गया है। आपको बता दें कि सीएम का पिछले 10 दिनों में पानीपत दौरे का तीसरा कार्यक्रम है। इससे पहले 19 नवंबर को छठ पर्व पर पानीपत आए थे, इससे बाद 25 नवंबर को पानीपत में रात बिताई तथा अगले दिन 26 नवंबर को समालखा में रैली की।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *